आज की ताजा खबर
बिहार चुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं. राज्य में एनडीए की बंपर जीत हुई है. दूसरी ओर महागठबंधन को करारी हार झेलनी पड़ी है. चुनाव में खराब प्रदर्शन को लेकर आरजेडी शनिवार को बड़ी मंथन बैठक करेगी और अपने प्रदर्शन की विस्तार से समीक्षा करेगी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना की प्रगति की समीक्षा के लिए गुजरात का दौरा करेंगे. वह सूरत में निर्माणाधीन बुलेट ट्रेन स्टेशन का दौरा करेंगे और मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर (एमएएचएसआर) की प्रगति की समीक्षा करेंगे. देश-दुनिया की खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहिए…
