आज की ताजा खबर.
LIVE NEWS & UPDATES
-
23 Nov 2025 12:03 AM (IST)
सपा ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र, SIR को 3 महीने आगे बढ़ाने की रखी मांग
समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखकर उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के लिए जारी विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को तीन महीने बढ़ाने की मांग की है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर हैं. शनिवार को पीएम मोदी जी-20 समिट में शामिल हुए जहां उन्होंने भारत का पक्ष भी रखा और प्रस्ताव भी पेश किया. रविवार को भी पीएम मोदी कई नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं. केंद्र ने संविधान के अनुच्छेद 240 के दायरे में चंडीगढ़ को शामिल करने के लिए एक विधेयक संसद के आगामी शीतकालीन सत्र में लाने की योजना को लेकर सियासी हंगामा खड़ा हो गया है. खासकर पंजाब में सत्ताधारी दल और कांग्रेस इसके विरोध में उतर आई है. वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को भी वायु गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में बनी रही. मौसम विभाग ने आज भी मध्यम कोहरे का अनुमान जताया है. नीचे पढ़ें देश और दुनिया से जुड़ी बड़ी खबरें
Published On – Nov 23,2025 12:01 AM IST
