आज की ताजा खबर
LIVE NEWS & UPDATES
-
05 Nov 2025 01:16 AM (IST)
चीन का कड़ा ऐक्शन; म्यांमार कोकांग फ्रॉड गिरोह के 5 लोगों को फांसी की सजा!
चीन ने मंगलवार को म्यांमार के सीमावर्ती कोकांग क्षेत्र में धोखाधड़ी करने वाले एक हिंसक आपराधिक गिरोह में शामिल होने के आरोप में 5 लोगों को मौत की सजा सुनाई.
-
05 Nov 2025 12:31 AM (IST)
डिक चेनी का निधन; अमेरिका के पूर्व उपराष्ट्रपति की मृत्यु पर व्हाइट हाउस में ध्वज आधे झुकाए गए
अमेरिका के पूर्व उपराष्ट्रपति डिक चेनी के सम्मान में व्हाइट हाउस में ध्वज आधे झुका दिए गए हैं. डिक चेनी का आज सुबह निधन हो गया.
#WATCH | United States: The flags at the White House have been lowered to half-mast in honour of former Vice President Dick Cheney, who passed away this morning. pic.twitter.com/2TPKKHjsh7
— ANI (@ANI) November 4, 2025
-
05 Nov 2025 12:02 AM (IST)
आज महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ियों से मिल सकते हैं पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को टी20 मेन्स वर्ल्ड कप टीम के खिलाड़ियों से मुलाकात कर सकते हैं. टीम इंडिया के खिलाड़ी फिलहाल दिल्ली पहुंच चुकी हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को टी20 मेन्स वर्ल्ड कप टीम के खिलाड़ियों से मुलाकात कर सकते हैं. टीम इंडिया के खिलाड़ी फिलहाल दिल्ली पहुंच चुकी हैं. काशी में आज आस्था और अद्भुत दृश्य का संगम एक बार फिर देखने को मिलेगा. आज पूरे धूमधाम के साथ देव दीपावली मनाई जाएगी. पूरे वाराणसी के घाट दीपों की पंक्तियों से जगमगा उठेंगे. पश्चिम बंगाल में SIR को लेकर विरोध थमने का नाम नहीं लिया है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुलकर इसके विरोध में उतर आई हैं और उन्होंने कहा कि अगर मौजूदा वोटर लिस्ट झूठी है तो फिर सरकार भी झूठी है. बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग के लिए चुनाव प्रचार थम गया है. आज बूथों पर चुनाव आयोग की टीमें पहुंचेंगी. देश-दुनिया से जुड़े तमाम बड़े अपडेट्स के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहें…
Published On – Nov 05,2025 12:01 AM IST
