समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री आजम खान.
समाजवादी पार्टी नेता आज़म खान को बड़ी राहत मिली है. आरएसएस को बदनाम करने के मामले में लखनऊ की एमपी एमएलए कोर्ट ने उन्हें बरी कर दिया है. आजम खान पर आरोप था कि उन्होंने मंत्री रहते हुए अपने लेटर पैड पर आरएसएस पर टिप्पणी की थी. इसके बाद लखनऊ के हजरतगंज थाने में 2019 में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था. अब फैसला आने के बाद कोर्ट से बाहर निकलने पर आजम खान ने कहा, हम खून की किस्तें तो कई दे चुके लेकिन ऐ खाके वतन कर्ज अदा क्यों नहीं होता.
खबर अपडेट की जा रही है…

