बनेगा नया रिंग रोड
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में रिंग रोड बनने रहा है जो शहर के एक छोर से दूसरे छोर को जोड़ेगा. इससे शहर में आने वाले लोगों को जाम की समस्या से छुटकारा मिलेगा. यह रिंग रोड 23 गांव से होकर गुजरेगा, जिससे बड़े वाहनों को शहर में आने की जरूरत नहीं पड़ेगी. ये वाहन रिंग रोड के जरिए शहर के एक छोर से दूसरे छोर पर आसानी से जा सकेंगे. इससे शहर के लोगों को जाम की समस्या से निजात मिलेगा.
इस रिंग रोड के निर्माण से लखनऊ, बसखारी, अतरौलिया की और से आने वाले वाहनों को बनारस, जौनपुर, प्रयागराज, मऊ गाजीपुर आदि जैसी जगहों पर आने-जाने में सहूलियत होगी. इस रिंग रोड को बनाने के लिए एनएचएआई ने जमीन अधिग्रहण का काम भी शुरू कर दिया गया है.
23 गांवों से होकर गुजरेगा रिंग रोड
इस रिंग रोड को पहले उकरौडा से पूर्वांचल एक्सप्रेस वे में जोड़ा जाना था. हालांकि अब इसे बम्हौर में 184 चैनल पर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाएगा. मामले में 23 गांव से होकर गुजरने वाले 15 किलोमीटर लंबे इस रिंग रोड को बनाने के लिए 94.59 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाना है.
मिली जानकारी के मुताबिक, रिंग रोड के निर्माण का काम शुरू हो चुका है. इसके लिए ज्वाइंट मैनेजमेंट सर्वे काम पूरा कर लिया गया है. मामले में मई में शासन ने इस रिंग रोड को बनाने की मंजूरी दी थी, जिसके बाद एनएचएआई सर्वे कर रहा है ताकि किसानों को मुआवजा दिया जा सके.
इन गांवों से होकर गुरजरेगी रोड
यह रिंग रोड वाराणसी-लुंबिनी नेशनल हाइवे 233 के सेमरहा रानी की सराय गांव के पास किलोमीटर संख्या 218 से शुरू होगा और बैठोली बाईपास होते हुए प्रयागराज-दोहरीघाट-गोरखपुर मार्ग पर बम्हौर के पास पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 184 पर जुड़ेगा.
यह बाईपास जिन 23 गांव से होकर गुजरेगा उनमें- बिहरोजपुर, छीत्तमपुर, बैठोली, गौरडीहा आयमा, गौरड़िया खालसा, बलेनाडी, चकदुबे, शाहगढ़, दौलतपुर, सरदापुर चक, खैरपुर जगजीवन, मोलनापुर माफी, ऊंचागांव, तमोली, जीरकपुर, अबू सैदपुर, सरायसदी, बदरुद्दीनपुर, नीबी खुर्द,मोहब्बतपुर, महालिय और बम्हौर गांव शामिल हैं.
