अजित पवार के साथ पिंकी माली.
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का बारामती प्लेन हादसे में निधन हो गया है. इस हादसे में अजित समेत 5 लोगों की मौत हुई है, जिसमें फ्लाइट में अजित पवार की अटेंडेंट पिंकी माली भी थीं. पिंकी ने मंगलवार को ही अजित पवार के साथ होने की जानकारी अपने पिता को दी थी. ये पिता के साथ उनकी आखिरी बातचीत थी. बेटी की मौत से परिवार टूट गया है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
पिंकी माली ने कलीना एयरपोर्ट पर कई विमान ऑपरेट करने वाली कंपनियों के साथ काम किया है. वो सीएम, अजित पवार और एकनाथ शिंदे जैसे वीआईपी नेताओं के साथ निजी जेट फ्लाइट में अटेंडेंट का काम कर चुकी थीं.

