अल-फलाह यूनिवर्सिटी
हरियाणा में फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी की वेबसाइट हैक कर ली गई. फिलहाल ये मामला 11 तारीख का है, जब वेबसाइट पर क्लिक करने पर आया कि भारत की धरती पर इस तरह की इस्लामिक यूनिवर्सिटी की कोई जगह नहीं है. अगर भारत में रहना है तो शांति से रहना होगा, नहीं तो इस्लामिक जिहाद करने वालों को भारत छोड़कर पाकिस्तान चले जाना चाहिए. उसमें आगे लिखा कि इसे चेतावनी समझें, क्योंकि हम तुम्हारी राष्ट्रविरोधी गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं. इसे बंद करो नहीं तो हम तुम्हें बर्बाद कर देंगे. हालांकि, कुछ देर बाद यह वेबसाइट रिस्टोर कर ली गई.
खबर अपडेट हो रही है…

