सुनेत्रा पवार.
महाराष्ट्र में अजित पवार के निधन के बाद उपमुख्यमंत्री का पद रिक्त हो गया है. सूत्रों के अनुसार अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार कल उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगी. यदि सुनेत्रा पवार उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेती हैं, तो महाराष्ट्र को पहली महिला उपमुख्यमंत्री मिलेगी. शुक्रवार को एनसीपी के नेताओं ने सीएम देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की थी और सुनेत्रा पवार को उपमुख्यमंत्री बनाने की मांग की थी.
सूत्रों के अनुसार कल सुबह 11 बजे मुंबई में सभी एनसीपी विधायकों की एक महत्वपूर्ण बैठक होगी. इस बैठक में सुनेत्रा पवार को विधायक दल का नेता चुना जाएगा, जिसके बाद शाम को सुनेत्रा पवार उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी.
शुक्रवार को एनसीपी के नेता छगन भुजबल, सुनील तटकरे, धनंजय मुंडे और प्रफुल्ल पटेल ने सीएम देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की थी. उन्होंने सुनेत्रा पवार को उपमुख्यमंत्री बनाने का प्रस्ताव दिया था.
सुनेत्रा पवार बनेंगी उपमुख्यमंत्री
इस बीच शाम को सभी वरिष्ठ एनसीपी नेता छगन भुजबल, सुनील तटकरे, धनंजय मुंडे और प्रफुल्ल पटेल मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनीस से मिलने के लिए वर्षा आवास पहुंचे. वर्षा के आवास पर हुई बैठक के बाद सुनेत्रा पवार का नाम अंततः उपमुख्यमंत्री पद के लिए तय हो गया है.
सूत्रों के मुताबिक, सुनेत्रा पवार उपमुख्यमंत्री पद के लिए तैयार हैं. सुनेत्रा पवार के नाम की घोषणा कल होने की संभावना है. नरेश अरोरा ने बारामती में सुनेत्रा पवार, पार्थ और जय पवार से बातचीत की. सुनेत्रा पवार का संदेश लेकर नरेश अरोरा बारामतीसे मुंबई के लिए रवाना हुए हैं सुनेत्रा पवार का संदेश एनसीपी के वरिष्ठ नेताओं तक पहुंचाया जाएगा.
फिलहाल खबर अपडेट की जा रही है.

