Pakistan-Afghanistan War: क्यों थम नहीं रही पाकिस्तान और अफ़गानिस्तान के बीच की जंग?
Pakistan-Afghanistan War: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच विवाद की जड़ें पाकिस्तान के बनने से पहले, ब्रिटिश राज के समय से जुड़ी हैं। इस झगड़े का मुख्य कारण ‘डुरंड लाइन’ है, जो दोनों देशों के बीच की अंतरराष्ट्रीय सीमा है।
यह सीमा 1893 में अफगानिस्तान और ब्रिटिश भारत के बीच तय की गई थी, जो 1947 में बंटवारे के बाद पाकिस्तान के हिस्से में आई। डुरंड लाइन को दुनिया की सबसे खतरनाक सीमाओं में से एक माना जाता है। यह पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान को अलग करती है, जिन पर अफगानिस्तान अपना दावा करता है। साथ ही, यह विवादित गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र को भी छूती है, जिस पर पाकिस्तान, अफगानिस्तान और भारत तीनों का अपना-अपना दावा है।
दोनों देशों के बीच कड़वाहट तब और बढ़ गई थी जब अफगानिस्तान इकलौता ऐसा देश बना, जिसने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान की सदस्यता के खिलाफ वोट दिया था। दशकों से चली आ रही सैन्य झड़पें 2021 में तालिबान के दोबारा सत्ता में आने के बाद से अपने सबसे खतरनाक स्तर पर पहुंच गई हैं।

