भारत ने नामीबिया को रौंदा (फोटो-पीटीआई)
IND vs NAM: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में नामीबिया के खिलाफ भारत ने बड़ी जीत हासिल की. यूएसए और नामीबिया को हराने के बाद टीम इंडिया ने सुपर 8 में जगह लगभग पक्की कर ली है. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 209 रन बनाए, जवाब में नामीबिया की टीम ने सरेंडर कर दिया. नामीबिया ने 116 रन ही बनाए. भारत की जीत के हीरो ईशान किशन और हार्दिक पंड्या रहे. ईशान ने 24 गेंदों में 61 रन बनाए और पंड्या ने 28 गेंदों में 52 रन बनाने के अलावा 2 विकेट हासिल किए.
भारत ने ऐसे जीता मैच
सूर्यकुमार यादव ने एक बार फिर टॉस गंवाया और भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता मिला. संजू सैमसन और ईशान किशन ने टीम को विस्फोटक शुरुआत दी. संजू सैमसन ने आते ही 3 छक्के और एक चौका लगा दिया लेकिन 22 रन के निजी स्कोर पर वो आउट हो गए. इसके बाद ईशान किशन ने तूफानी बैटिंग करते हुए महज 20 गेंदों में अर्धशतक जमा दिया. इस खिलाड़ी ने 24 गेंदों में 61 रन बनाए. तिलक वर्मा ने 25 रन बनाए. कप्तान सूर्यकुमार यादव फेल रहे और उन्होंने 13 गेंदों में 12 रन बनाए. हार्दिक पंड्या ने भी बल्लेबाज का खूब जोर दिखाया. इस खिलाड़ी ने 27 गेंदों में तूफानी अर्धशतक जड़ा, हालांकि वो अगली गेंद पर 52 रन बनाकर आउट हो गए.
(खबर अपडेट हो रही है)


