लोकसभा स्पीकर ओम बिरला
विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव के बाद लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने बड़ा फैसला लिया है. उन्होंने फैसला लिया है कि जब तक सदन में अविश्वास प्रस्ताव पर फैसला नहीं हो जाता वो स्पीकर की कुर्सी पर नही बैठेंगे. हालांकि नियमों के अनुसार ऐसी बाध्यता नहीं है फिर भी उन्होंने सदन में न जाने का फैसला किया. चाहे सरकार या विपक्ष की ओर से मनाने का प्रयास हो, लेकिन वे नहीं जाएंगे .
संभावना है कि बजट सत्र के दूसरे हिस्से के पहले दिन यानी नौ मार्च को स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर चर्चा हो सकती है. उसके लिए पचास सांसदों से हाथ खड़े कराए जाएंगे. इसके बाद चेयर इस प्रस्ताव पर चर्चा करा सकती है.
फिलहाल खबर अपडेट की जा रही है.

