Tecno Pova Curve 2 5g BatteryImage Credit source: टेक्नो
8000mAh Battery Mobile: फोन बनाने वाली कंपनियां अब बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोन्स पर फोकस बढ़ाने लगी हैं. हाल ही में Realme ने 10001mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन लॉन्च किया है तो वहीं Tecno कंपनी भी अब इस हफ्ते भारत में 8000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने को तैयार है. कंपनी का ये अपकमिंग फोन 8000 एमएएच या फिर इससे भी बड़ी क्षमता वाली बैटरी के साथ उतारा जा सकता है. बता दें कि फिलहाल भारतीय बाजार में 8000 एमएएच बैटरी से पैक्ड कोई भी फोन उपलब्ध नहीं है.
कंपनी का दावा कि फोन की बैटरी कम से कम 2 दिन चलेगी, इस फोन के साथ कंपनी उन ग्राहकों का दिल जीतने की तैयारी में है जो कम क्षमता वाली बैटरी से परेशान हैं और जो लोग बड़ी बैटरी और लंबे बैकअप ऑफर करने वाले फोन तलाश रहे हैं. बैटरी के बड़े साइज़ के बावजूद कंपनी का कहना है कि फोन की मोटाई 8mm से कम और इसका वजन भी 200 ग्राम से कम होगा.
Tecno Pova Curve 2 5G Launch Date in India
टेक्नो कंपनी की ऑफिशियल साइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, इस फोन को 13 फरवरी दोपहर 12 बजे ग्राहकों के लिए लॉन्च किया जाएगा. फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं है कि ये फोन लॉन्च के बाद कंपनी की साइट के अलावा किस प्लेटफॉर्म पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा?
Tecno Pova Curve 2 5G Specifications (संभावित)
टेक्नो पोवा कर्व 2 5G में कर्व्ड एज AMOLED डिस्प्ले हो सकती है जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आ सकती है. स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7100 प्रोसेसर, साथ में 12GB तक रैम दी जा सकती है. फोन के बारे में बाकी डिटेल्स का फिलहाल अभी पता नहीं है लेकिन आने वाले दिनों में क्योंकि लॉन्च पास में है तो उम्मीद है कि कंपनी और भी टीजर जारी करेगी या फिर कंपनी की आधिकारिक साइट से और भी डिटेल्स सामने आ सकती है.
ये भी पढ़ें- लॉन्च हुआ 6000mAh बैटरी वाला ये सस्ता 5G फोन, कैमरा भी है 50MP

