एनसीपी (एसपी) के अध्यक्ष शरद पवार की तबीयत बिगड़ गई है. शरद पवार फिलहाल बारामती में हैं. उन्हें बारामती से पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक ले जाया जाएगा. शरद पवार के कार्यालय ने जानकारी दी है कि उन्हें बुखार और खांसी और बलगम की शिकायत है. उन्हें बारामती से पुणे ले जाया जा रहा है.
सोमवार को बारामती तालुका के काठेवाड़ी में दिवंगत नेता अजीत पवार की तेरहवीं पुण्यतिथि मनाई जा रही है. शरद पवार और उनके परिवार के अन्य सदस्यों को इस समारोह में शामिल होना था, लेकिन शरद पवार को आज सुबह से ही तबीयत खराब थी.
फिलहाल खबर अपडेट की जा रही है.

