Harshit Rana Ruled Out Of T20 World Cup Pti (1)Image Credit source: PTI
टी20 वर्ल्ड कप 2026 शुरू होने से ठीक एक दिन पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है. टीम इंडिया के तेज गेंदबाज हर्षित राणा चोट के कारण इस टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. शुक्रवार 7 फरवरी को USA के खिलाफ मैच से ठीक पहले भारतीय टीम को ये बुरी खबर मिली है. हर्षित को हाल ही में भारतीय टीम के प्रैक्टिस मैच के दौरान चोट लग गई थी, जिसके चलते वो मैच बीच में छोड़कर ही चले गए थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मैच से एक दिन पहले ही उनके बाहर होने की खबर आ गई.
हर्षित राणा को टी20 वर्ल्ड कप के लिए चुने गए भारतीय स्क्वॉड में जगह मिली थी और उनका प्लेइंग-11 में जगह बनाना भी तय था. मगर साउथ अफ्रीका के खिलाफ 4 फरवरी को खेले गए अभ्यास मैच में गेंदबाजी के दौरान उनके घुटने में चोट लग गई थी. इसके चलते वो एक ओवर की ही गेंदबाजी कर सके और फिर मैदान छोड़कर उन्हें बाहर जाना पड़ गया. इसके बाद से ही हर्षित की चोट को लेकर टीम में चिंता का माहौल था.
(खबर अपडेट हो रही है)

