प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 बजे राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर बोलेंगे. इससे पहले बुधवार को लोकसभा में हंगामे के चलते उनका भाषण नहीं हो सका था. इसके बाद आज लोकसभा ने धन्यवाद प्रस्ताव को बिना प्रधानमंत्री के जवाब के पारित कर दिया. वहीं, बीते दिन की घटना को लेकर लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि कल सदन में कांग्रेस के कई नेता किसी अप्रत्याशित घटना को अंजाम देना चाहते थे. इसलिए मेरे अनुरोध पर प्रधानमंत्री मोदी सदन में नहीं आए. विपक्ष के कुछ सदस्यों ने जिस तरह का व्यवहार किया, वैसा लोकसभा की शुरुआत से लेकर आज तक नहीं हुआ. ये काले धब्बे की तरह है.

