प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
संसद के बजट सत्र में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच शब्दों का संग्राम जारी है. दोनों ओर से एक-दूसरे पर हमले किए जा रहे हैं. आर्मी चीफ रहे एमएम नरवणे की किताब पर संग्राम मचा है. राहुल गांधी इसके जरिए चीनी घुसपैठ का जिक्र कर सरकार को घेर रहे हैं. इसके जवाब में बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे भी सदन में किताब लेकर आए. इसके बाद तो संग्राम की आंच ने ज्लावामुखी का रूप ले लिया है. इन सबके बीच 5 बजे पीएम मोदी का भाषण था, जो कि नहीं हो सका है. दिन भर चले हंगामे के बाद सदन की कार्यवाही को कल तक के लिए स्थगित कर दिया गया है.
इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संसद भवन में पीएम मोदी से मुलाकात की. ये मुलाकात पीएम के लोकसभा में प्रस्तावित भाषण से पहले हुई. इसके साथ ही शाह ने स्पीकर ओम बिरला के साथ मीटिंग की. इसमें निशिकांत दुबे भी पहुंचे थे.

