Mcc Cricket Law Change Laminated Bat Use GettyImage Credit source: Faisal Bashir/SOPA Images/LightRocket via Getty Images
इंटरनेशनल क्रिकेट के कानूनों में बड़ा बदलाव होने जा रहा है. विश्व क्रिकेट के कानून बनाने वाली और उनके संरक्षक संस्था, मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (MCC) ने मंगलवार 3 फरवरी को कई बदलावों का ऐलान किया. इसमें एक बड़ा और अहम फैसला बल्लों को लेकर किया गया है. अब तक क्रिकेट में जिन बल्लों को अवैध माना जाता था और उनके इस्तेमाल पर रोक थी, अब उीनका इस्तेमाल भी किया जा सकेगा. MCC ने ऐलान किया है कि सभी स्तरों के क्रिकेट में ‘टाइप D’ बैट यानि लैमिनेटेड बैट का इस्तेमाल किया जा सकेगा. ये बदलाव 1 अक्टूबर 2026 से लागू होंगे.
MCC की ओर से मंगलवार को क्रिकेट के अलग-अलग कानूनों से जुड़े कुल 73 बदलावों का ऐलान किया गया, जो इस साल के अंत में हर स्तर के क्रिकेट पर लागू होंगे. इसमें बल्लों को लेकर किए गए बदलाव ने खास ध्यान खींचा. पिछले काफी वक्त से इंग्लिश विलो बैट की बढ़ती कीमत पर लगातार चिंता जताई जा रही थी, जिससे ये छोटे स्तर के खिलाड़ियों की पहुंच से बाहर होते जा रहे थे. इसको ध्यान में रखते हुए ही MCC ने ‘टाइप D’ बल्लों के इस्तेमाल की इजाजत दे दी है, जो अभी तक सिर्फ जूनियर क्रिकेट (अंडर-13) में इस्तेमाल किये जा सकते थे.
MCC has today announced its new edition of the Laws of Cricket for 2026, which will come into force from 1 October.
The new edition is the first to be published since 2022.
Read more – https://t.co/rWJJZgLnoL pic.twitter.com/VnPgTEoiUx
— Marylebone Cricket Club (@MCCOfficial) February 3, 2026
(खबर अपडेट हो रही है)

