पैट कमिंस बाहर (Photo: PTI)
T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया को T20 वर्ल्ड कप में उतरने से पहले बड़ा झटका लगा है. उसके तेज गेंदबाज पैट कमिंस बाहर हो गए हैं. पैट कमिंस को इंजरी के चलते टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा है. उनकी जगह बेन ड्वारशुइस ने ली है. ऑस्ट्रेलिया ने T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अपनी फाइनल लिस्ट तैयार की, जिसमें कमिंस समेत 2 बदलाव देखने को मिले.
बैक इंजरी से उबरे नहीं कमिंस, T20 WC से बाहर
T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम की फाइनल लिस्ट से कमिंस का नाम तो नदारद रहा ही, उसके अलावा मैथ्यू शॉर्ट को भी उसमें जगह नहीं मिली. कमिंस जहां अभी भी अपनी बैक इंजरी से उबर नहीं पाए हैं और उन्हें टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा है. T20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 7 फरवरी से हो रहा है.
यह खबर अभी-अभी ब्रेक हुई है. इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं. हमारी कोशिश है कि आपके पास सबसे पहले जानकारी पहुंचे. इसलिए आपसे अनुरोध है कि सभी बड़े अपडेट्स जानने के लिए इस पेज को रीफ्रेश कर लें. साथ ही हमारी अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

