माइग्रेन के दर्द से कैसे पाएं राहत?Image Credit source: Getty Images
आजकल माइग्रेन का दर्द एक आम समस्या बन गई है. ये एक ऐसा दर्द है जो सिर के एक हिस्से में धड़कन जैसा महसूस होता है. माइग्रेन का दर्द कभी-कभी इतना ज्यादा हो जाता है कि, व्यक्ति इसे बर्दाश्त तक नहीं कर पाता. न काम करने का मन करता है और न ही किसी से बात करने का. माइग्रेन सिर्फ सिर का दर्द नहीं, बल्कि यह नर्वस सिस्टम से जुड़ी एक समस्या है. तनाव, नींद की कमी, हार्मोनल बदलाव, मोबाइल और लैपटॉप की स्क्रीन पर ज्यादा समय बिताना और अनियमित खानपान …ये सब माइग्रेन को ट्रिगर कर सकते हैं.
माइग्रेन से राहत पाने के लिए वैसे तो आमतौर पर लोग दवाइयों का सहारा लेते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि, सिर्फ 10 मिनट की एक्सरसाइज से भी आप माइग्रेन के दर्द से काफी हद तक राहत पा सकते हैं. चलिए आपको बताते हैं कि, वो 10 मिनट वाली एक्सरसाइज और इसे करने का सही तरीका.
ये भी पढ़ें: इस एक जूस से मिलेगा 1 गिलास दूध से भी ज्यादा कैल्शियम, सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया
माइग्रेन के दर्द से राहत पाने वाली 10 मिनट वाली एक्सरसाइज
डीप ब्रीदिंग से करें शुरुआत ( 2 मिनट)
अगर आपको माइग्रेन का दर्द हो रहा है तो सबसे पहले आराम से बैठ जाएं और डीप ब्रीद करें. इसके लिए 4 सेकंड से नाक से सांस लें, 6 सेकंड मुंह से सांस छोड़ें. इसे करने से दिमाग को ऑक्सीजन ज्यादा मिलती है और नर्वस सिस्टम शांत होता है. इससे माइग्रेन कम ट्रिगर होता है.
नेक स्ट्रेच करें ( 2 मिनट)
इसके बाद आपको नेक स्ट्रेच करना है. इसके लिए सिर को धीरे-धीरे दाईं ओर झुकाएं (कंधे की तरफ). 10 सेकंड होल्ड करें और फिर इसी को बाईं तरफ रिपीट करें. आगे और पीछे भी हल्का झुकाएं. ऐसा करने से गर्दन की जकड़न कम होती है, जो माइग्रेन का बड़ा कारण होती है और दर्द में आराम मिलता है.
शोल्डर रोल्स ( 1 मिनट)
अब शोल्डर रोल्स करना है 1 मिनट के लिए. इसके लिए कंधों को आगे से ऊपर और पीछे घुमाए और फिर उल्टी दिशा में. इससे कंधों का तनाव कम होता है, जिससे सिर का दबाव भी घटता है और माइग्रेन भी कम ट्रिगर होता है.
Migrain Pain
आई रिलैक्सेशन -पामिंग (1 मिनट)
पामिंग में इस एक्सरसाइज का एक अहम हिस्सा है. इसे करने के लिए दोनों हथेलियां रगड़कर गर्म करें. इसके बाद बंद आंखों पर हल्के से रखें. इस दौरान गहरी सांस लें. इससे स्क्रीन से होने वाला आई स्ट्रेन कम होता है, जो माइग्रेन ट्रिगर कर सकता है.
कैट-काउ स्ट्रेच (मार्जरी-बितिलासन) 2 मिनट
इसे करने के लिए टेबल पोज़ में आएं और सांस लेते हुए पीठ नीचे, सिर ऊपर रखें. सांस छोड़ते हुए पीठ गोल, ठुड्डी अंदर रखें. इसे आपको 2 मिनट करना है बस. ये एक्सरसाइज रीढ़ की नसों का तनाव कम करती है और सिर तक ब्लड फ्लो को बेहतर बनाने में मदद करती है.
चाइल्ड पोज (बालासन) 2 मिनट
लास्ट में चाइल्ड पोज करें..इसके लिए घुटनों के बल बैठें. आगे झुककर माथा जमीन पर रखें और हाथ आगे फैलाएं. ये आसन करने से दिमाग शांत होता है और माइग्रेन के दर्द से काफी हद तक राहत मिलती है. एक्सरसाइज के साथ ही पानी खूब पिए और नींद पूरी जरूर करें.
ये भी पढ़ें: मनाली-शिमला में बर्फबारी से बुरा हाल, वेकेशन के लिए सिक्किम की ये जगह है बेस्ट

