केन्द्र सरकार ने बच्चों की सुरक्षा मजबूत करने के लिए एआई-आधारित टूल ‘रक्षा’ लॉन्च किया गया है. इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने इस टूल को ‘प्रॉस्पेरिटी फ्यूचर्स: चाइल्ड सेफ्टी टेक समिट’ में पेश किया है. इस टूल को भारत, नेपाल, केन्या और अमेरिका में बच्चों के खिलाफ हिंसा रोकने वाले संगठन जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन ने विकसित किया है. यह टूल बच्चों की ट्रैफिकिंग, बाल विवाह, यौन शोषण और दुर्व्यवहार की रोकथाम में सहायक होगा.‘रक्षा’ टूल पूर्वानुमान आधारित रोकथाम और संगठित अपराध नेटवर्क की निगरानी में भी सक्षम है.


