अजित पवार का विमान क्रैश में निधन
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का निधन हो गया है. बारामती में बुधवार को हुए विमान हादसे में उनकी जान गई. अजित पवार 66 साल के थे. उनके निधन से देश में शोक की लहर है. अजित पवार बारामती में चुनाव प्रचार के लिए जा रहे थे. लैंडिंग के दौरान ये घटना घटी. विमान में सवार 5 लोगों की इस हादसे में मौत हुई है. जानकारी के मुताबिक, ये अजित पवार का निजी विमान था.
कब-कैसे और कहां हुआ हादसा
- तारीख: 28 जनवरी, 2026
- एयरक्राफ्ट टाइप: लियरजेट 45
- एयरक्राफ्ट रजिस्ट्रेशन: VT-SSK
- कहां हुआ हादसा: बारामती एयरपोर्ट
- एयरक्राफ्ट में कितने लोग सवार थे: क्रू समेत 05
विमान के बारे में जानिए
लियरजेट 45 एक मध्यम आकार का बिजनेस जेट है, जिसे बॉम्बार्डियर एयरोस्पेस (1998-2009) द्वारा निर्मित किया गया था. इसकी उड़ान क्षमता 2,000 से 2,235 समुद्री मील है. इसमें आठ यात्रियों तक के बैठने की व्यवस्था है और यह उच्च गति (मैक 0.78-0.81) पर उड़ने में सक्षम है. दो हनीवेल TFE731 इंजनों द्वारा संचालित यह 51,000 फीट की अधिकतम ऊंचाई तक उड़ सकता है और अपनी गति तथा कुशल, आरामदायक केबिन के लिए जाना जाता है.

