अलंकार अग्निहोत्री
देश में इस समय (UGC) के भेदभाव विरोधी नियम 2026 विवादों में घिर गया है. हर जगह इस इसको लेकर विरोध देखने को मिल रहा है. कई जगहों पर तो बीजेपी के नेता ही इसका विरोध करते नजर आ रहे हैं. इसी बीच उत्तर प्रदेश के बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. इसके पीछे की वजह उन्होंने UGC नियम और प्रयागराज में शंकराचार्य पर अपमान को वजह बताया है.
सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने अपने इस्तीफे के बाद कहा कि वह किसी भी हालत में संतो का अपमान नहीं सहेंगे. बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने अपने पद से इस्तीफा देकर प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है. यह मामला ज्योतिष पीठाधीश्वर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के शिष्यों से जुड़ा है, जिनकी चोटी खींचे जाने की घटना को लेकर संत समाज में गहरी नाराजगी देखी गई है.
2019 बैच के पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री ने कहा कि वह इस घटना से बेहद आहत हैं. इसी के साथ UGC नए नियमों पर भी उन्होंने सीधे तौर पर अपना विरोध दर्ज कराया है. उनके इस्तीफे से पूरा मामला और तूल पकड़ता नजर आ रहा है.
खबर अपडेट हो रही है…

