अय्यर टीम इंडिया में बने रहेंगे (Photo: PTI)
Tilak Varma- Shryas Iyer: न्यूजीलैंड के खिलाफ T20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में ना तो तिलक वर्मा आएंगे और ना ही श्रेयस अय्यर टीम छोड़कर जाएंगे. श्रेयस अय्यर को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में तिलक वर्मा की जगह ही लिया गया था. तिलक वर्मा को विजय हजारे ट्रॉफी के मैच के दौरान इंजरी हुई थी, जिसके बाद उन्हें टेस्टिकुलर टॉरशन सर्जरी करानी पड़ी थी. सर्जरी तो सफल रही लेकिन उसके चलते तिलक वर्मा को न्यूजीलैंड के खिलाफ T20 सीरीज के पहले 3 मैचों से बाहर होना पड़ा और उनकी जगह श्रेयस अय्यर को टीम में शामिल किया गया.
तिलक वर्मा की वापसी में देरी, अय्यर की मौज
पहले खबर यही थी कि तिलक वर्मा सिर्फ पहले 3 T20 से बाहर रहेंगे. लेकिन, अब खबर है कि टीम इंडिया में उनकी वापसी में अभी भी देर है. वो न्यूजीलैंड के खिलाफ T20 सीरीज के आखिरी 2 मैच में भी नहीं खेलेंगे. तिलक की वापसी में हुई इसी देरी के चलते ये भी साफ हो गया कि श्रेयस अय्यर की छुट्टी भी अभी टीम इंडिया से नहीं होगी. वो सीरीज के आखिरी दो मुकाबलों के लिए भी टीम के साथ बने रहेंगे.

