राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक तेज रफ्तार थार ने सड़क पर कहर बरपा दिया. जयंती मार्केट स्थित चौराहे के पास बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं पैदल जा रही एक युवती को कुचल दिया. हादसे में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई. हादसे के बाद थार चालक वाहन मौके से फरार हो गया. सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने थार को जब्त कर लिया है और फरार ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है.
खबर अपडेट की जा रही है…

