शुभमन गिल हुए फेल (Photo; PTI)
Shubman Gill: टीम इंडिया, न्यूजीलैंड से टी20 सीरीज खेलने में बिजी हुई तो शुभमन गिल आ गए इधर रणजी ट्रॉफी के मुकाबले खेलने. लेकिन, उनका आगाज वैसा नहीं हुआ, जैसे कि उम्मीद की जा रही थी. अपनी टीम पंजाब के लिए रणजी ट्रॉफी के सेकंड हाफ में खेलने उतरे गिल जीरो पर ही आउट हो गए. सौराष्ट्र के खिलाफ पहली ही पारी में उनका खाता भी नहीं खुला.
राजकोट में सौराष्ट्र और पंजाब की टक्कर
राजकोट के नीरंजन शाह स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में सौराष्ट्र की टीम ने पहले बल्लेबाजी. सौराष्ट्र की पहली पारी 172 रन पर ही सिमट गई. सौराष्ट्र के कम स्कोर को देखकर लगा कि पंजाब अच्छी बढ़त बना लेगी. शुभमन गिल के जुड़ने से पंजाब की टीम और भी मजबूत दिख रही थी. लेकिन, जैसा सोचा गया वैसा हु नहीं. नीरंजन शाह स्टेडियम की पिच पर सौराष्ट्र के गेंदबाजों ने पंजाब के बल्लेबाजों का भी कड़ा इम्तिहान लिया.
44 रन पर 7 विकेट लेने वाले ने किया गिल का शिकार
शुभमन गिल की कप्तानी में खेल रही पंजाब के टॉप 5 बल्लेबाजों के पांव सौराष्ट्र के गेंदबाजों ने देखते- देखते उखाड़ दिए. सिर्फ 73 रन पर ही पंजाब के 5 बल्लेबाज आउट हो गए, जिसमें से चौथा विकेट शुभमन गिल का रहा. शुभमन गिल को सौराष्ट्र के उस गेंदबाज ने आउट किया, जिसका बेस्ट प्रदर्शन 1 इनिंग में 44 रन देकर 7 विकेट लेने का रहा है.

