नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने किराड़ी विधानसभा क्षेत्र का एक वीडियो शेयर किया है. ये वीडियो शर्मा एनक्लेव मुबारकपुर डबास का है, जहां लोग गंदगी और जलभराव से परेशान हैं. भीषण सर्दी में कॉलोनी में भरा हुआ है. पूरा इलाका गंदे पाने में डूबा हुआ है. आरोप है कि डीडीए ने बराबर के प्लॉट में कूड़ा डाला जिससे पानी निकासी बंद हो गई और पूरा इलाका गंदे तालाब में तब्दील हो गया है.
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी इस मामले को लेकर सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि हर आम भारतीय की जिंदगी आज ऐसी ही नर्क की यातना बन गई है. सिस्टम सत्ता के सामने बिक चुका है. सब एक-दूसरे की पीठ थपथपाते हैं और मिलकर जनता को रौंदते हैं. देश में लालच की महामारी फैल चुकी है. शहरी सड़न जिसका सबसे डरावना चेहरा है.
वरना यह सड़न हर दरवाजे तक पहुंचेगी
राहुल गांधी ने कहा कि हमारा समाज इसलिए मर रहा है क्योंकि हमने इस सड़न को New Normal मान लिया है- सुन्न, निशब्द, बेपरवाह. उन्होंने लोगों से अपील की- जवाबदेही की मांग करो, वरना यह सड़न हर दरवाजे तक पहुंचेगी.

