शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंदस अखिलेश यादव
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के मुद्दे पर अब सियासी माहौल भी गर्म होने लगा है. सोमवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धरने पर बैठे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से फोन पर बात करके उनका हाल जाना और उनके साथ खड़े होने की बात कही. अखिलेश यादव से फोन पर बात करते हुए शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि वो अपनी लड़ाई अभिमन्यु की तरह लड़ रहे हैं. यही नहीं उन्होंने अखिलेश यादव से अपनी पीड़ा बताते हुए कहा कि इन्होंने एक हिंदू बच्चे को गंगा स्नान करने से वंचित कर दिया है. अखिलेश यादव ने जल्द ही शंकराचार्य से मुलाकात करने को भी कहा है.

