सांसद प्रियंका गांधी.
असम की चुनौती को लेकर कांग्रेस इस बार बड़ी तैयारी के साथ उतरने जा रही है. उम्मीदवारों के चयन के लिए बनी स्क्रीनिंग कमेटी का मुखिया प्रियंका गांधी को बनाया गया है, जिससे उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह से पारदर्शी तरीके से हो. इतिहास में पहली बार है कि सीधे कोई गांधी स्क्रीनिंग कमेटी का हेड बना है.
इसके अलावा प्रभारी दीपादास मुंशी के साथ ही छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मुख्य पर्यवेक्षक और कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार को पर्यवेक्षक बनाया गया है, जिससे चुनावी रणनीति को धार दी जा सके और उनकी निगरानी में नीचे तक वो कारगर हो.
गौरव गोगोई होंगे CM फेस!
सूत्रों की मानें तो शुक्रवार को होने वाली खरगे, राहुल, प्रियंका, केसी वेणुगोपाल के साथ बैठक सभी पर्यवेक्षक और राज्य के अहम नेता मौजूद रहेंगे. इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष गौरव गोगोई को मुख्मयंत्री का चेहरा बताया जाएगा. इसका औपचारिक ऐलान होगा या नहीं, ये बाद में तय किया जाएगा लेकिन प्रचार अभियान के केंद्र में गौरव ही मुख्यमंत्री हिमंता को सीधी चुनौती देते दिखेंगे.
सूत्रों का ये भी कहना है कि गौरव मुकाबले को आमने-सामने का बनाने के लिए ये फैसला आलाकमान पर छोड़ देंगे कि, जहां से हिमंता लड़ें उसी सीट से लड़कर वो उनको घेरें. ऐसे में शुक्रवार को दिल्ली में होने वाली बैठक खास होने वाली है.

