महाराष्ट्र में बीएमसी सहित सभी 29 नगर निकायों के चुनाव के लिए आज वोटिंग होगी. 16 जनवरी इसके नतीजे घोषित किए जाएंगे. आज मकर संक्रांति मनाई जाएगी. मकर संक्रांति पर पावन नदियों में स्नान-दान का महत्व बताया गया है. मान्यता है कि मकर संक्रांति के दिन स्नान-दान करने से सभी पाप नष्ट हो जाते हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार को पंजाब और राजस्थान के दो दिवसीय दौरे पर रवाना होंगी. मुर्मू आज अमृतसर में गुरु नानक देव विश्वविद्यालय के 50वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी. I-PAC दफ्तर में रेड मामले में ED की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई होगी. जस्टिस पीके मिश्रा और जस्टिस विपुल पंचोली की बेंच मामले की सुनवाई करेगी. बसपा प्रमुख मायावती आज अपना 70वां जन्मदिन मनाएंगी. सुप्रीम कोर्ट विजय की तमिल फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माता की उस याचिका पर सुनवाई करेगा, जिसमें मद्रास हाई कोर्ट के अंतरिम आदेश को चुनौती दी गई है. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अकाल तख्त के समक्ष पेश होंगे. योगी आदित्यनाथ मकर संक्रांति के पर्व पर महायोगी गुरु गोरखनाथ को खिचड़ी अर्पित करेंगे. देश-दुनिया से जुड़ी ब्रेकिंग खबरों के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहें…
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
आज की ताजा खबर LIVE: पूरे ईरान में मार्शल लॉ लगाया गया- ईरान इंटरनेशनल
स्वराज भारत न्यूज़ डेस्क एक समर्पित टीम है, जो सटीक, निष्पक्ष और समयबद्ध समाचारों के माध्यम से पाठकों को सशक्त बनाने में विश्वास रखती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, संस्कृति, विज्ञान और खेल से जुड़ी विश्वसनीय खबरों की प्रस्तुति के साथ, हम पत्रकारिता की उच्च नैतिकता और पाठकों के भरोसे को अपनी प्राथमिकता मानते हैं। हमारा उद्देश्य है - सच्चाई सामने लाना और समाज को जागरूक बनाना।
Related Posts
हमारे बारे में
भारत का प्रमुख हिंदी वेब न्यूज़ चैनल, जो 24 घंटे समाचार, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन और राजनीति की कवरेज करता है।
हमारा मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।
हमारा उद्देश्य है आपको हर पल ताज़ा खबरों, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन और राजनीति से अपडेट रखना।
अगर आपके पास कोई भी खबर, तस्वीर, वीडियो या संदेश है, तो हमें भेजें:
Email Us: swarajbharat.in@gmail.com, desk@swarajbharatnews.com
Contact/Whatsapp: +91 9911333143
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
