तेजस्वी यादव
आरजेडी नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव करीब एक महीन से ज्यादा समय बाद बिहार लौटे हैं. इस दौरान वो अपने पुराने तेवर में दिखे. इस दौरा पत्रकारों से बातचीत करते हुए तेजस्वी ने कई बड़ी बातें कहीं. उन्होंने नीतीश सरकार को 100 दिन का अल्टीमेटम दिया. तेजस्वी ने कहा, पिछले साल चुनाव संपन्न हुआ है. पिछले चुनाव में लोकतंत्र में ‘लोक’ हारा है और तंत्र जीता. ‘लोक’ की हार हुई और तंत्र की चुनाव में जीत हुई. जनतंत्र को इन्होंने धन तंत्र और मशीन तंत्र बना दिया.
तेजस्वी ने आगे कहा कि हम जानते हैं कि क्या षड्यंत्र रचा गया, छल-कपट से ये चुनाव जीते. नई सरकार कैसे बनी है यह सब जानते हैं फिर भी जो मौजूदा सरकार है उसके 100 दिन के निर्णय और नीति पर हम कुछ नहीं बोलेंगे और देखेंगे कि माताओं, बहनों को क्या मिलता है. 1 करोड़ नौजवानों को नौकरियां कब मिलती है? आरजेडी नेता ने कहा कि यह सरकार की जिम्मेदारी है कि जो घोषणापत्र इन्होंने जारी किया है, उसे धरातल पर अमल करने का काम करें. 100 दिन तक हम कुछ नहीं बोलेंगे.
#WATCH | Patna: RJD leader Tejashwi Yadav says, “Last year’s election is over. In the last election, the ‘people’ lost in democracy and the ‘system’ won. The ‘people’ were defeated and the ‘system’ won the election. They have turned people’s democracy into a money system and a pic.twitter.com/uAJXFciJ9t
— ANI (@ANI) January 11, 2026
…

