दिल्ली के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई है.
Image Credit source: PTI
दिल्ली एनसीआर में आज सुबह अचानक से मौसम बदल गया. दिल्ली के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई. उत्तर-पश्चिमी दिशा से चलने वाली शीतलहर और बारिश ने सर्दी और बढ़ा दी है. वहीं मौसम विभाग की मानें तो अभी शीतलहर का दौर जारी रहेगा. इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) के अनुसार आज दिल्ली का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. वहीं बारिश होने से प्रदूषण कम होने की संभावना है. हालांकि अभी भी दिल्ली का AQI, 300 के पार बना हुआ है.
दिल्ली के सफदरजंग में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा. वहीं कल दिल्ली में सीजन का सबसे सर्द दिन दर्ज किया गया था. IMD के अनुसार सबसे सर्द दिन सीजन का तब होता है, जब न्यूनतम तापमान 10°C से कम हो और अधिकतम तापमान सामान्य से 4.5°C या उससे ज्यादा कम हो. 8 जनवरी को दिल्ली के सफदरजंग में तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस और लोधी रोड पर 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.
दिल्ली में कहां कितना AQI?
- पूसा – 325
- आरके पुरम – 373
- रोहिणी – 330
(अपडेट जारी है)

