इंडियन आर्मी भर्ती रैली का शेडयूल यहां देखेंImage Credit source: Getty image
Indian Army Job: भारतीय सेना यानी इंडियन आर्मी में करियर बनाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण खबर है. भारतीय सेना में शामिल होने के लिए तैयारियों को तेज करने का समय आ गया है. इंंडियन आर्मी ने नियमित पदाें पर भर्ती होनी है. इसके लिए देश के कई राज्यों में भर्ती रैलियां प्रस्तावित हैं, जिसके तहत लखनऊ में 6 से 20 फरवरी तक इंडियन आर्मी भर्ती रैली आयोजित होनी है. तो वहीं इसी तरह आगरा, बरेली, बनबसा, लैंसडोन, कोल्हापुर, औरंगाबाद, जामनगर, जबलपुर में सेना भर्ती रैली प्रस्तावित हैं. इंडियन आर्मी अप्रल 2026 तक प्रस्तावित भर्ती रैली का शेड्यूल जारी किया हुआ है.
आइए, इसी कड़ी में जानते हैं अप्रैल 2026 तक प्रस्तावित भर्ती रैलियां कहां-कहां आयोजित होनी हैं. जानेंगे कि इन भर्ती रैली को लेकर इंडियन आर्मी ने क्या कहा है?
लखनऊ, जबलपुर और पुणे जोन में भर्ती रैली
इंडियन आर्मी की तरफ से जारी भर्ती रैली कैलेंडर के अनुसार मार्च 2026 तक लखनऊ, जबलपुर और पुणे जोन में सेना भर्ती रैली प्रस्तावित हैं. लखनऊ जोन में जहां लैंसडोन, रीजनल ऑफिस हेड क्वार्टर लखनऊ, पिथौरागढ़ (बनबसा मिनी स्टेशन), बरेली (फतेहाबाद) और आगरा स्टेशन शामिल है. वहीं पुणे जोन में कोल्हापुर, मुंबई, औरंगाबाद, जामगनर आर्मी स्टेशन शाामिल हैं. तो वहीं जबलपुर जोन में रीजनल ऑफिस हेड क्वार्टर जबलपुर आर्मी स्टेशन शामिल है.
ये रहा सेना भर्ती रैली कैलेंडर
पुणे और जबलपुर जोन का सेना भर्ती कैलेंडर यहां देखें
इन जोन के कैंडिडेट्स हो सकते हैं शामिल
इंडियन आर्मी ने अपने आर्मी स्टेशन और मिनी स्टेशन को जोन में बांटा हुआ है. जोन में पड़ने वाले स्टेशन के आधार पर आर्मी भर्ती रैली आयोजित की जा रही है. इन भर्ती रैली में आर्मी स्टेशन के आस-पास के कैंडिडेट्स शामिल हो सकते हैं. हालांकि इंडियन आर्मी ने ये भी स्पष्ट किया है कि यह भर्ती रैली कार्यक्रम अस्थायी है, जिनमें अप्रत्याशित परिस्थितियों के कारण बदलाव हो सकता है. ऐसे में कैंडिडेट्स को सलाह दी गई है कि वह भर्ती रैली में शामिल होने से पहले एक बार इंडियन आर्मी की वेबसाइट जरूर चेक करें.

