यूपी पुलिस काॅन्स्टेबल भर्ती
UP Police Constable Bharti 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2026 को लेकर बड़ा अपडेट है. उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रदेश के लाखों युवाओं को बड़ी राहत दी है, जिसके तहत प्रदेश सरकार ने यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2026 के लिए आयु सीमा में 3 साल की छूट देने का फैसला लिया है. आयु सीमा में ये छूट सभी कैटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए लागू होगी. यूपी पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे कैंडिडेट्स आयु सीमा में छूट की मांग को लेकर पिछले कई दिनों से मुखर थे. वहीं पिछली काॅन्स्टेबल भर्ती में कैंडिडेट्स को आयु सीमा में 3 साल की छूट दी गई थी.
आइए, जानते हैं कि पूरा मामला क्या है? यूपी पुलिस में कॉन्स्टेबल के कितनें पद पर भर्ती निकली है? जानेंगे कि कब तक आवेदन किया जा सकता है. साथ ही जानेंगे कि आयु सीमा को लेकर क्या मांग थी और इस पर अमल के बाद क्या बदलेगा.
यूपी पुलिस में 32,679 कॉन्स्टेबल की भर्ती, 30 जनवरी तक करें आवेदन
उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट एंड प्रमोशन बोर्ड (UPPRPB) ने 30 दिसंबर 2025 को यूपी पुलिस में 32,679 कॉन्स्टेबल की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था. कॉन्स्टेबल की ये भर्ती नागरिक पुलिस, पीएसी, महिला बटालियन, घुड़सवार (पोस्ट डिटेल्स देखने के लिए यहां पर क्लिक करें) दल के लिए होनी है. इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है. यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2026 के लिए 30 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है. खबर अपडेट हो रही है

