Bcci Freeze India Vs Bangladesh SeriesImage Credit source: PTI
भारत और बांग्लादेश के राजनीतिक रिश्ते बिगड़ते जा रहे हैं और इसका असर अब दोनों देशों के क्रिकेट सम्बंधों पर भी पड़ रहा है. बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं की हत्याओं और भारत विरोधी माहौल को देखते हुए BCCI ने अब कुछ कड़े कदम उठाए हैं. IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से हिस्सा लेने जा रहे बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्तफिजुर रहमान को बाहर करने का आदेश देने के बाद भारतीय बोर्ड ने अब बाइलेटरल सीरीज पर भी फिलहाल रोक लगा दी है. टीम इंडिया को इस साल वनडे और टी20 सीरीज के लिए बांग्लादेश का दौरा करना था लेकिन अब बोर्ड ने इसे फिलहाल रोक दिया है.
इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट में BCCI के सूत्रों के हवाले से खुलासा किया गया है कि बांग्लादेश में बने हुए हालातों के मद्देनजर भारतीय बोर्ड ने अगस्त-सितंबर को होने वाले इस दौरे को फिलहाल को फिलहाल अस्थायी तौर पर स्थगित कर दिया है. बोर्ड इस मामले में अब भारत सरकार से चर्चा करेगा और उनकी सलाह के आधार पर ही आगे का फैसला लेगा. फिर इस फैसले को वो बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) को बताएगा.
(खबर अपडेट हो रही है)

