एलिस पैरी महिला प्रीमियर लीग में नहीं खेलेंगी (फोटो-Pankaj Nangia/Getty Images)
Ellyse Perry WPL 2026: महिला प्रीमियर लीग से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए बहुत बुरी खबर आई है. टीम की स्टार खिलाड़ी एलिस पैरी ने वीमेंस प्रीमियर लीग के आने वाले सीजन में नहीं खेलेंगी. पैरी ने आरसीबी को जानकारी दी कि वो आने वाले सीजन में नहीं खेलेंगी. पैरी ने ये फैसला निजी वजहों से किया है. बता दें एलिस पैरी ने आरसीबी को 2024 में महिला प्रीमियर लीग का चैंपियन बनाने में अहम योगदान दिया था. मौजूदा सीजन के लिए इस खिलाड़ी को आरसीबी ने 2 करोड़ में रिटेन किया था. (खबर अपडेट हो रही है)

