आईसीसी ने की नई रैंकिंग जारी (Photo: PTI)
ICC Womens T20I rankings: ICC ने महिला क्रिकेटरों की ताजा रैंकिंग जारी कर दी है. नई रैंकिंग में स्मृति मंधाना अभी भी टॉप 3 में बरकरार है. मगर उनकी पोजिशन पर अब अपने ही साथी खिलाड़ी का खतरा मंडराने वाला है. हम बात कर रहे हैं शेफाली वर्मा की, जिन्होंने नई रैंकिंग में 4 स्थान की जबरदस्त छलांग लगाई है. शेफाली की ये छलांग श्रीलंका के खिलाफ T20 सीरीज में उनके शानदार प्रदर्शन का नतीजा है.
शेफाली को मिला 236 रन ठोकने का इनाम
शेफाली वर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ 5 T20 की सीरीज के पहले 4 मुकाबलों में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं. वो 200 रन का आंकड़ा सीरीज में पार करने वाली पहली बल्लेबाज हैं. शेफाली ने सीरीज के पहले 4 मैचों में 118 की औसत और 185.82 की स्ट्राइक रेट के साथ 236 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 3 अर्धशतक जड़े. जबकि उनके बल्ले से 36 चौके और 5 छक्के निकले.
खबर अपडेट हो रही है..

