महाराष्ट्र की राजधनी मुंबई में सोमवार रात बड़ा सड़क हादसा हुआ. बेकाबू BEST बस ने कई लोगों को टक्कर मार दी. हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई, वहीं पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा भांडुप पश्चिम स्टेशन रोड परिसर में हुआ. सूचना पर आनन-फानन में पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. टीम ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया. वहीं हादसे के बाद भांडुप पश्चिम स्टेशन रोड परिसर में अफरातफरी मच गई. लोगों को संभालने में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी.
जानकारी के अनुसार, बस रिवर्स लेते समय यात्रियों से टकरा गई, जिससे भांडुप पश्चिम स्टेशन रोड परिसर में अफरा-तफरी मच गई. पुलिस को घटना की सूचना रात 10:05 बजे मिली. सूचना मिलते ही मौके पर मुंबई अग्निशमन दल, पुलिस, BEST के कर्मचारी और 108 एंबुलेंस को रवाना किया गया. घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया. फिलहाल पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर मौजूद है. हादसे की जांच-पड़ताल की जा रही है.
खबर अपडेट की जा रही है.

