आज की ताजा खबर.
LIVE NEWS & UPDATES
-
25 Dec 2025 12:01 AM (IST)
PM मोदी आज लखनऊ में करेंगे ‘राष्ट्र प्रेरणा स्थल’ का उद्घाटन
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की आज 101वीं जयंती है. इस मौके पर पीएम मोदी लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन करेंगे. यह लगभग 230 करोड़ रुपये की लागत से बना और 65 एकड़ के विशाल क्षेत्र में फैला है.
आज पूरे देश में क्रिसमस की धूम रहेगी. यह पर्व ईसा मसीह के जन्मदिन की खुशी में मनाया जाता है. भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की आज 101वीं जयंती है. इस मौके पर पीएम मोदी लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन करेंगे. यह लगभग 230 करोड़ रुपये की लागत से बना और 65 एकड़ के विशाल क्षेत्र में फैला है. नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट आज से वाणिज्यिक उड़ान संचालन शुरू करने जा रहा है. यह भारत के नागरिक उड्डयन क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है और इससे मुंबई महानगर क्षेत्र (MMR) की हवाई क्षमता में बड़ा इजाफा होगा. BNP के कार्यकारी अध्यक्ष तारिक रहमान बांग्लादेश पहुंचेंगे. तारिक 17 साल बाद अपने देश लौटेंगे. तारिक की वापसी से यूनुस और पाकिस्तान के मंसूबें धाराशाही हो सकते हैं क्योंकि शेख हसीना के आवामी लीग के बाद वो BNP ही है जिसकी पकड़ मजबूत है. ऐसे में अब यूनुस की राहें मुश्किल भरी होने वाली है. देश और दुनिया से जुड़ी हर ब्रेकिंग खबरों के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहें
Published On – Dec 25,2025 12:00 AM IST
