चुनाव आयोग ने जारी किए आंकड़े
विपक्ष के विरोध के बीच चुनाव आयोग ने कई राज्यों में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की प्रकिया को पूरा कर लिया है. जिन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में ये प्रक्रिया पूरी हुई उससे ये साफ हो गया कि वहां की वोटर लिस्ट से कितने लोगों के नाम कट रहे हैं. सबसे ज्यादा नाम तमिलनाडु में कटे हैं. यहां 97 लाख वोटरों के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं. हालांकि माना जा रहा है कि उत्तर प्रदेश उसे पछाड़ देगा. यूपी में अभी SIR की प्रक्रिया चल रही है और 31 दिसंबर को इसके आंकड़े जारी किए जाएंगे. सीएम योगी ने दावा किया था कि यूपी में चार करोड़ वोटर गायब हैं.
चुनाव आयोग ने मंगलवार को जो आंकड़े जारी किए उसके मुताबिक, तमिलनाडु में 97 लाख, बंगाल में 58 लाख, केरल में 22 लाख, मध्य प्रदेश में 42 लाख और छत्तीसगढ़ में 27 लाख नाम मतदाता सूची से कटे हैं. आंकड़ों पर गौर करें तो गुजरात में बंगाल से ज्यादा डबल वोटर मिले. गुजरात में जहां 3.81 लाख डबल वोटर मिले तो बंगाल में 1 लाख 38 हजार डबल वोटर मिले.
अब तक किस राज्य में कितने वोटरों के नाम कटे?
- केरल 22 लाख
- मध्य प्रदेश 42 लाख
- छत्तीसगढ़ 27 लाख
- गुजरात 73 लाख
- बंगाल 58 लाख
- तमिलनाडु 97 लाख
- अंडमान 22 हजार
- बिहार 47 लाख
- गोवा 1.02 लाख
- पुडुचेरी 84 हजार
बता दें कि एसआईआर प्रक्रिया पूरी होने के बाद मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 21 फरवरी, 2026 को किया जाएगा.
नोट- आंकड़े लाख में

