सिडनी के हमलावर साजिद अकरम का भारत कनेक्शन
सिडनी के बॉन्डी बीच पर 14 दिसंबर को जिसने कत्लेआम मचाया, उसका भारतीय कनेक्शन सामने आया है. बाप-बेटे की इस जोड़ी ने सिडनी में 16 बेकसूरों की जान से ली थी, उसका कनेक्शन भारत के हैदराबाद से है. तेलंगाना के डीजीपी ने इसकी जानकारी दी है. डीजीपी का कहना है कि साजिद अकरम मूल रूप से हैदराबाद का रहने वाला है लेकिन उसने 27 साल पहले (1998 में) ही भारत छोड़ दिया था.
डीजीपी ने बताया कि साजिद ने हैदराबाद से B.Com की डिग्री पूरी की और करीब 27 साल पहले नौकरी की तलाश में ऑस्ट्रेलिया चले गए. बाद में उसने ऑस्ट्रेलिया में स्थायी रूप से बसने से पहले यूरोपीय मूल की महिला वेनेरा ग्रोसो से शादी की. साजिद और वेनेरा के दो संतान हैं. इसमें एक बेटा और एक बेटी है. बेटा नवीद अकरम सिडनी हमले का हमलावर है.
उन्होंने कहा कि साजिद अकरम के पास आज भी भारतीय पासपोर्ट है और उनके बेटे नवीद अकरम और बेटी का जन्म ऑस्ट्रेलिया में हुआ था और वे ऑस्ट्रेलियाई नागरिक हैं. डीजीपी ने कहा कि भारत में उनके रिश्तेदारों से मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 27 में साजिद अकरम का हैदराबाद में अपने परिवार से बहुत कम संपर्क था. ऑस्ट्रेलिया जाने के बाद वह छह बार भारत आया. अपने पिता की मौत के समय भी वह भारत नहीं आया था. हालांकि, परिवार के सदस्यों ने उनके कट्टरपंथी सोच के बारे में कोई जानकारी नहीं दी.

