इंग्लैंड ने किया प्लेइंग 11 का ऐलान (Photo: PTI)
Ashes 2025-26: एशेज के तीसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. तीसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन में एक बड़ा बदलाव हुआ है. तेज गेंदबाजी में गस अटकिंसन की जगह जोश टंग को शामिल किया गया है. जोश टंग वही गेंदबाज हैं, जो भारत के खिलाफ खेली घरेलू टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड के सबसे सफल गेंदबाज रहे थे. उन्होंने अपनी गेंदों की धार और रफ्तार से भारतीय टीम को काफी परेशान किया था.
इंग्लैंड की टीम में आए जोश टंग
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड की हालत अच्छी नहीं है. 5 टेस्ट की सीरीज के पहले दो मुकाबले वो हार चुकी है. नतीजा ये है कि अब उस पर एशेज सीरीज हारने का खतरा मंडरा रहा है. इस कड़ी में इंग्लैंड के लिए एडिलेड में खेला जाने वाला तीसरा टेस्ट काफी अहम है. उसी अहमियत को समझते हुए इंग्लैंड मे जोश टंग को खिलाने का फैसला किया है.

