सुंदर हुए तीसरे वनडे से बाहर (Photo: PTI)
India vs South Africa, 3rd ODI: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा और आखिरी वनडे विशाखापत्तनम में खेला जा रहा है. इस वनडे में 751 दिन का सिलसिला टूट गया है. टीम इंडिया ने लगातार 20 टॉस हारने के बाद आखिरकार टॉस जीत लिया है. वाइजैग में साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे से पहले टीम इंडिया ने आखिरी बार वनडे में टॉस वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ जीता था. टॉस ना जीतने का सिलसिला टूटने के बाद टीम इंडिया में एक बदलाव भी देखने को मिला है. टीम से वॉशिंगटन सुंदर बाहर हो गए हैं.

