India Vs South Africa Result PtiImage Credit source: PTI
साउथ अफ्रीका ने वनडे सीरीज में जोरदार वापसी करते हुए दूसरे मैच में टीम इंडिया को 4 विकेट से हरा दिया. रांची के बाद रायपुर में भी बेहद हाई स्कोरिंग मुकाबला हुआ और इस बार टीम इंडिया 358 रन बनाकर भी जीत दर्ज करने में नाकाम रही. ऋतुराज गायकवाड़ और विराट कोहली के शतकों की मदद से भारत ने पहले बैटिंग करते हुए बड़ा स्कोर खड़ा किया था लेकिन साउथ अफ्रीका ने एडन मार्करम के जोरदार शतक के दम पर करारा जवाब दिया. फिर मैथ्यू ब्रीत्जकी और डेवाल्ड ब्रेविस की अर्धशतकीय पारियों के दम पर भारत में रिकॉर्ड चेज के दम पर जीत दर्ज की.
रांची के बाद रायपुर में भी टीम इंडिया को टॉस हारने के बाद पहले बैटिंग करनी पड़ी और एक बार फिर उसने बड़ा स्कोर बनाया. लगातार दूसरे मैच में विराट कोहली ने यादगार पारी खेली. कोहली ने वनडे में अपना 53वां शतक जताया. मगर भारतीय पारी के स्टार रहे ऋतुराज गायकवाड़, जिन्होंने वनडे क्रिकेट में अपना पहला शतक जमाया, वो भी सिर्फ 77 गेंदों में. दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 195 रन की बेहतरीन साझेदारी भी हुई. वहीं कप्तान केएल राहुल ने आखिरी ओवर्स में सिर्फ 43 गेंदों में 66 रन की पारी खेली.
हालांकि, टीम इंडिया 400 रन के आस-पास पहुंच सकती थी लेकिन रवींद्र जडेजा और यशस्वी जायसवाल की धीमी पारियों ने ऐसा होने से रोक दिया. खास तौर पर टीम इंडिया ने आखिरी 10 ओवर में सिर्फ 74 रन बनाए. इसके चलते टीम इंडिया 358 रन तक ही पहुंच सकी. ये वही स्कोर था, जो 2019 में मोहाली में भी टीम इंडिया ने बनाया था और उसके बावजूद ऑस्ट्रेलिया ने उसे चेज कर दिया था. इस बार भी कहानी वही रही.
(खबर अपडेट हो रही है)

