गुड़ की रेसिपीImage Credit source: Getty Images
सर्दी में गर्म तासीर की चीजों को खाने की सलाह दी जाती है. इसमें गुड़ भी शामिल हैं. ज्यादातर लोग खाने के बाद इसका थोड़ा गुड़ खाते हैं. इसे अलग-अलग नामों से भी जाना जाता है. गुड़ में कैलोरी, शुगर, प्रोटीन, कम फैट, मैग्नीशियम, पोटेशियम, मैंगनीज फ्रुक्टोज और ग्लूकोज के साथ ही आयरन अच्छी मात्रा में पाया जाता है. चीनी की तुलना में गुड़ ज्यादा पौष्टिक पाया जाता है. क्योंकि इसमें शुगर और कैलोरी के साथ ही विटामिन्स और मिनरल्स भी पाए जाते हैं.
आज के समय में मार्केट में कई तरह के गुड़ मिलते हैं. लेकिन दूसरी चीजों की तरह इसमें भी मिलावट हो सकती है. इसलिए इसे आप घर पर नेचुरल तरीकों से बना सकते हैं. आइए जानते हैं घर पर गुड़ बनाने की आसान रेसिपी के बारे में
घर पर गुड़ ऐसे बनाएं
घर पर गुड़ बनाने के लिए सबसे पहले गन्ना लें और उसका रस निकाल लें. आपको जितना गुड़ चाहिए हो, उस हिसाब के इंग्रीडिएंट्स का उपयोग करें जैसे कि 2 से 3 लीटर गन्ने का रस लें. इसे बारीक कपड़े की मदद से छान लें, जिससे इसमें मौजूद मिट्टी, तिनका और गंदगी हट जाएगी. अब एक बड़ी कढ़ाई में इस रस को डालें और धीमी आंच पर उबलने के लिए रखें. यह धीरे-धीरे झाग छोड़ने लगेगा. बस ध्यान रखें कि झाग को चम्मच की मदद से हटाते रहें. उबलते समय गन्ने का रस धीरे-धीरे कम और गाढ़ा होने लगेगा. इस दौरान आंच को धीमा रखें और लगातार चलाते रहें ताकि यह कढ़ाई से न चिपके.
गुड़ खाने के फायदे ( Credit : Getty Images )
लगभग 1 घंटे में रस गाढ़ा हो होकर चाशनी जैसा दिखने लगेगा. अब एक कटोरी में ठंडा पानी लें और उसमें एक बूंद चाशनी डालें. अगर बूंद फैल जाए, तो इसका मतलब की इसे अभी थोड़ा और पकाने की जरूरत है. अगर बूंद जम जाए और उंगलियों से दबाने पर कड़क लगे तो समझें की गुड़ बनकर तैयार है. इसके पकने के बाद गैस बंद कर दें. अब एक थाली में घी लगाएं. अब इस मिश्रण को इसमें डालें. ठंडा होने पर यह जमकर ठोस हो जाएगा. अब आप इसे मनचाहे आकार में काट सकते हैं.
ये भी पढ़ें: विटामिन ई कैप्सूल और फिश ऑयल को चेहरे पर लगाने से क्या होता है? एक्सपर्ट से जानें
गुड़ से बनाएं ये चीजें
गुड़ से आप कई चीजें बना सकते हैं. जिसमें चना और गुड़ इसे खाना भी सेहत के लिए फायदेमंद होता है. चीनी की जगह आप हलवा, खीर, चाय और दूसरी चीजों गुड़ डाल सकते हैं. इसके अलावा गुड़ और मूंगफली की चिक्की, लड्डू, गुड़ की पट्टी और कई चीजें इससे बनाई जाती है. सेहतमंद व्यक्ति अगर इसे सीमित मात्रा में खाए, तो यह फायदेमंद हो सकती है. लेकिन ध्यान रखें कि सही क्वालिटी के गुड़ का चयन करें.
ये भी पढ़ें: नए साल पर हिमाचल के ऋषि पराशर मंदिर में करें दर्शन, पहुंचने से लौटने तक जानें हर डिटेल

