दूल्हे राजा के लिए ये मेहंदी डिजाइन भी बेहद खूबसूरत लगेगा. जो लगाने में आसान भी है और इसमें वेडिंग के हिसाब से ही पैटर्न बनाए गए हैं. हथेली को मेहंदी से तीन हिस्सों में डिवाइड किया गया है और फिर दोनों तरफ चेक, राउंड पैटर्न के साथ स्वास्तिक, फूल पत्तियां क्रिएट की गई हैं. बीच में ग्रिड डिजाइन में दुल्हा-दुल्हन के वचन देते हुए हाथ, शुभ-लाभ, शहनाई, कलश, अग्नि जैसे शुभ चिह्न बनाए गए हैं. साथ ही ब्राइड का नाम भी लिखा गया है.
Image: hennabyanushree

