ज्वालामुखी की राख का असर
इथियोपिया के हेयली गुब्बी ज्वालामुखी से निकली राख का बादल भारत पहुंच गया है, जिससे कई उड़ानें रद्द हुई हैं. DGCA की तरफ ने एयरलाइंस को सतर्क रहने और प्रभावित क्षेत्रों से बचने की सलाह दी है. ज्वालामुखी की राख की वजह से अकासा एयर और इंडिगो जैसी एयरलाइंस ने उड़ानें रद्द की हैं. हालांकि राख बादल हजारों फीट ऊपर है, यही वजह है कि देश की राजधानी दिल्ली में इसका कोई खासा असर देखने को नहीं मिलेगा.
इंडिया मेट स्काई वेदर अलर्ट की तरफ से बताया गया कि राख का यह गुबार ने जोधपुरजैसलमेर की तरफ से भारत में एंट्री की है. जो कि अब उत्तर-पूर्व की तरफ बढ़ रहा है. यह राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली के ऊपर फैल चुका है. जबकि उसका कुछ हिस्सा गुजरात में भी अपना असर दिखा सकता है.
DGCA की तरफ से कहा है कि एयरलाइंस राख वाले इलाकों के ऊपर उड़ान न भरें. इसके साथ ही उड़ान का रूट और प्लानिंग बदलें. अगर किसी विमान को राख मिले तो तुरंत रिपोर्ट करें.
हरियाणा दिल्ली के बादलों में राख
इथियोपिया की यह राख देश की राजधानी दिल्ली भी पहुंच चुकी है. हालांकि इसकी ऊंचाई बहुत ज्यादा है. यही वजह है कि आपको इसका सीधा असर देखने को नहीं मिलेगा. इसका सीधा असर फ्लाइट पर पड़ेगा. राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली के ऊपर भी यह लगातार बढ़ रहा है. रात तक यह पंजाब और पहाड़ी इलाकों तक पहुंच सकता है. इसी को देखते हुए कई एयरलाइंस ने अपनी फ्लाइट्स रद्द कर दी हैं. ये गुबार दिल्ली और उसके आस-पास के इलाकों में हवा की क्वालिटी को गिरा सकते हैं. हालांकि, इसकी संभावना कम है.
धुंधला दे सकता है दिखाई
ज्वालामुखी के विस्फोट के बाद वायुमंडल में फैला राख का गुबार 100-120 किमी/घंटा की गति से उत्तर भारत की ओर बढ़ रहा है. हालांकि यह 15,000-25,000 फीट से लेकर 45,000 फीट तक की ऊंचाई पर आगे बढ़ रहा है. इसमें ज्वालामुखी की राख, सल्फर डाइऑक्साइड और कांच और चट्टान के छोटे कण मौजूद हैं. राख के कारण आसमान सामान्य से ज्यादा गहरा और धुंधला दिखाई दे सकता है.
अकासा-इंडिगो ने की फ़्लाइट्स कैंसिल
अकासा एयर ने कहा कि राख के गुबार की वजह से 24 और 25 नवंबर को जेद्दा, कुवैत और अबू धाबी आने-जाने वाली उसकी फ़्लाइट्स कैंसिल कर दी गई हैं. राख के बादल की वजह से KLM रॉयल डच एयरलाइंस ने अपनी एम्स्टर्डम-दिल्ली सर्विस (KL 871) और वापसी की दिल्ली-एम्स्टर्डम फ़्लाइट (KL 872) कैंसिल कर दी.
इंडिगो ने X पर एक पोस्ट में कहा, “#इथियोपिया में #हेलीगुब्बी ज्वालामुखी के हाल ही में फटने के बाद, राख के बादल पश्चिमी भारत के कुछ हिस्सों की ओर बढ़ रहे हैं. हम समझते हैं कि ऐसी खबरें चिंता का कारण बन सकती हैं, और हम आपको भरोसा दिलाना चाहते हैं कि आपकी सुरक्षा हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है.”

