लाल किले के पास 10 नवंबर को हुआ था धमाका
दिल्ली में लाल किले के पास 10 नवंबर को ब्लास्ट हुआ था. घटना में 15 लोगों की मौत हुई थी. इस मामले में अब तक कई खुलासे हो चुके हैं. NIA की टीम केस की जांच में जुटी हुई है. इस बीच, एक बड़ा खुलासा हुआ है. सूत्रों के मुताबिक, ब्लास्ट से पहले पैसों को लेकर आतंकियों के बीच झगड़ा हुआ था. ये लड़ाई डॉ उमर और डॉ. मुजम्मिल के बीच हुई थी.
डॉक्टर मुजम्मिल ने मॉड्यूल के सामने रखी 2 शर्तें रखी थी. या तो पैसा लौटाओ या फिर सारा सामान वही रखेंगे. मॉड्यूल ने दूसरा विकल्प चुना और सारा सामान मुजम्मिल के पास रखवाया गया, जो 9 नवंबर को गिरफ्तारी के बाद मुजम्मिल की निशानदेही पर बरामद हुआ.
झगड़ा सुलझाने के लिए उमर ने बनाया सिग्नल ऐप पर एक ग्रुप बनाया था. इसमें उसने डॉक्टर मुजम्मिल समेत आदिल, मुफ़्फर और इरफ़ान को जोड़ा. लेकिन विवाद नहीं सुलझा.
आतंकी मुजम्मिल ने कबूली ये बात
वहीं, आतंकी मुजम्मिल ने जांच एजेंसी के सामने कबूला कि साल 2023 में दिल्ली और कई शहरों में ब्लास्ट की साजिश रची थी. दो साल से ब्लास्ट के लिए विस्फोटक का इंतज़ाम कर रहे थे. अमोनियम नाइट्रेट और यूरिया ख़रीदने की ज़िम्मेदारी मुज़म्मिल की थी.
मुजम्मिल ने गुरुग्राम से 26 क्विंटल NPK खाद खरीदा था.
इस खाद को विस्फोटक में तब्दील करने की जिम्मेदारी डॉक्टर उमर मोहम्मद की थी. उमर मोहम्मद को ही विस्फोट के लिए केमिकल, रिमोट और डिवाइस अरेंज करने की जिम्मेदारी दी गई थी. मुजम्मिल ने तीन लाख रुपये में NPK खाद
खरीदा था.

