Vidhan Sabha UpChunav Result News: बिहार में विधानसभा चुनाव के साथ-साथ 6 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 8 विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती आज शुक्रवार को कराई जा रही है. इन सीटों पर अलग-अलग वजहों से उपचुनाव कराए गए थे. जिन केंद्र शासित प्रदेश और राज्यों में उपचुनाव कराए गए उसमें जम्मू-कश्मीर (बडगाम और नगरोटा), राजस्थान में अंता, झारखंड में घाटशिला, तेलंगाना में जुबली हिल्स, पंजाब में तरन तारन, मिजोरम में डंपा और ओडिशा में नुआपाड़ा सीट शामिल हैं. नुआपाड़ा में रिकॉर्ड 83.45 फीसदी और तेलंगाना की जुबली हिल्स विधानसभा सीट पर मंगलवार को हुए उपचुनाव में 48.47 फीसदी वोटिंग हुई थी. इसी तरह राजस्थान के अंता और मिजोरम के डंपा सीटों पर 80 फीसदी से अधिक वोटिंग हुई थी. वहीं जम्मू कश्मीर के बडगाम सीट पर करीब 50 फीसदी और नगरोटा विधानसभा सीट पर 75 फीसदी से अधिक वोट डाले गए थे. नगरोटा सीट पर बीजेपी ने पूर्व विधायक देवेंद्र सिंह राणा की बेटी देवयानी राणा को मैदान में उतारा है. इसी तरह पंजाब के तरन तारन उपचुनाव में 60.95 फीसदी वोट पड़े थे. उपचुनाव से जुड़ी हर खबर के लिए पेज पर बने रहें…
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
By Election Results 2025 LIVE Updates: थोड़ी देर में 8 सीटों पर शुरू होगी वोटों की गिनती, नगरोटा-जुबली हिल्स पर नजर
स्वराज भारत न्यूज़ डेस्क एक समर्पित टीम है, जो सटीक, निष्पक्ष और समयबद्ध समाचारों के माध्यम से पाठकों को सशक्त बनाने में विश्वास रखती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, संस्कृति, विज्ञान और खेल से जुड़ी विश्वसनीय खबरों की प्रस्तुति के साथ, हम पत्रकारिता की उच्च नैतिकता और पाठकों के भरोसे को अपनी प्राथमिकता मानते हैं। हमारा उद्देश्य है - सच्चाई सामने लाना और समाज को जागरूक बनाना।
Related Posts
हमारे बारे में
भारत का प्रमुख हिंदी वेब न्यूज़ चैनल, जो 24 घंटे समाचार, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन और राजनीति की कवरेज करता है।
हमारा मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।
हमारा उद्देश्य है आपको हर पल ताज़ा खबरों, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन और राजनीति से अपडेट रखना।
अगर आपके पास कोई भी खबर, तस्वीर, वीडियो या संदेश है, तो हमें भेजें:
Email Us: swarajbharat.in@gmail.com, desk@swarajbharatnews.com
Contact/Whatsapp: +91 9911333143
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

