10 Nov 2025 08:17 PM (IST)
एनआईए की टीम रवाना
एनआईए की टीम घटनास्थल पर पहुंच रही है. कुछ ही देर में टीम मौके पर पहुंच जाएगी.
10 Nov 2025 08:14 PM (IST)
ब्लास्ट में 24 लोग घायल
मौकै पर मौजूद टीवी9 भारतवर्ष संवाददाता जितेंद्र शर्मा ने बताया, दिल्ली पुलिस के आलाधिकारी मौके पर हैं. हर एंगल पर जांच की जा रही है. बड़ी संख्या में फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर हैं. ब्लास्ट में 24 लोग घायल हुए हैं.
10 Nov 2025 08:08 PM (IST)
डिप्टी चीफ फायर ऑफिसर ने क्या कहा?
डिप्टी चीफ फायर ऑफिसर एके मलिक ने बताया, हमें सूचना मिली कि चांदनी चौक मेट्रो स्टेशन के पास एक कार में विस्फोट हुआ है. हमने तुरंत प्रतिक्रिया दी और 7 यूनिट मौके पर भेजी गईं. शाम 7:29 बजे आग पर काबू पा लिया गया. इसमें लोगों के हताहत होने की आशंका है. हमारी सभी टीमें मौके पर मौजूद हैं.
ये भी पढ़ें- धमाके से 3 बार जमीन पर गिरा, दूर तक दिखीं आग की लपटें…चश्मदीद ने बताया कैसा था धमाका
10 Nov 2025 08:05 PM (IST)
गहन और त्वरित जांच हो: पवन खेड़ा
दिल्ली ब्लास्ट पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने प्रतिक्रया दी है. उन्होंने कहा, लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास कार में हुए विस्फोट की खबर बेहद दुखद है. शुरुआती रिपोर्टों से पता चलता है कि कई लोगों की जान चली गई है. इस दुख की घड़ी में हम शोक संतप्त परिवार के साथ हैं. घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं. सरकार को इस घटना की गहन और त्वरित जांच सुनिश्चित करनी चाहिए.
The news of a car explosion near Red Fort Metro Station is deeply distressing. Early reports indicate that several lives have been lost.
In this hour of grief, we stand with the bereaved families and pray for the speedy recovery of the injured. The government must ensure a
— Pawan Khera 🇮🇳 (@Pawankhera) November 10, 2025
10 Nov 2025 08:03 PM (IST)
9 से ज्यादा गाड़ियां क्षतिग्रस्त
मौके पर मौजूद टीवी9 भारतवर्ष के संवाददाता जितेंद्र शर्मा ने बताया, 9 से ज्यादा गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुई हैं. दिल्ली में धमाके के बाद यूपी और मुबंई में हाई अलर्ट जारी किया गया है.
10 Nov 2025 08:01 PM (IST)
मैं इसे शब्दों में बयां नहीं कर सकता: चश्मदीद
एक चश्मदीद ने दिल्ली ब्लास्ट के बाद की भयावहता बयां की है. दिल्ली के रहने वाले शख्स ने कहा, जब हमने सड़क पर किसी का हाथ देखा तो हम बिल्कुल चौंक गए. मैं इसे शब्दों में बयां नहीं कर सकता.
#WATCH | Delhi: Blast near Red Fort | “When we saw someone’s hand on the road, we were absolutely shocked. I can’t explain it in words…” said a local to ANI pic.twitter.com/vmibMbPFUk
— ANI (@ANI) November 10, 2025
10 Nov 2025 07:55 PM (IST)
ब्लास्ट में 8 लोगों की मौत
दिल्ली में लाल किले के पास हुए ब्लास्ट में 8 लोगों की मौत हुई है.
10 Nov 2025 07:51 PM (IST)
धमाके में 9 से अधिक गाड़ियां क्षतिग्रस्त
ब्लास्ट को लेकर बड़ी जानकारी सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि धमाके में 9 से अधिक गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुई हैं.
10 Nov 2025 07:47 PM (IST)
चश्मदीद की जुबानी
हादसे के कई चश्मदीद भी सामने आए हैं. इन्हीं में से एक दिल्ली के रहने वालेराजधर पांडे ने कहा, मैंने अपने घर से आग की लपटें देखीं और फिर नीचे आकर देखने लगा कि क्या हुआ है. बहुत जोरदार धमाका हुआ. मैं पास में ही रहता हूं.
#WATCH | Delhi: “I saw the flames from my house and then came down to see what had happened. There was a loud explosion. I live nearby,” said local resident Rajdhar Pandey pic.twitter.com/mPVLWdxLPP
— ANI (@ANI) November 10, 2025
10 Nov 2025 07:45 PM (IST)
एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराए गए 6 लोग
इस धमाके में घायल लोगों को एलएनजेपी अस्पताल में एडमिट कराया गया है.अभी तक छह लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस धमाके में कई लोग घायल हुए हैं.
#WATCH | Delhi: Multiple casualties have been brought to the LNJP hospital due to the blast near Gate No 1 of Red Fort Metro Station. Several people have been injured in the incident, sources tell ANI
(Visuals from the spot) pic.twitter.com/Utih8Qmq6U
— ANI (@ANI) November 10, 2025
10 Nov 2025 07:43 PM (IST)
दमकल की 7 गाड़ियां मौके पर
ये ब्लास्ट गेट नंबर-1 लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुआ है. दमकल की 7 गाड़ियां मौके पर हैं. ये भीड़भाड़ वाला इलाका है. यहां शाम के वक्त काफी भीड़ रहती है.

