अभिनेता धर्मेंद्र (फाइल फोटो)
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की तबीयत इन दिनों नाजुक बनी हुई है. बीते हफ्ते उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 89 वर्षीय धर्मेंद्र की आज सुबह तबीयत अचानक और बिगड़ गई, जिसके बाद परिवार के सदस्य अस्पताल पहुंचने लगे. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है, जबकि उनकी टीम ने कहा है कि उनकी हालत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है. आइये जानते हैं कितने पढ़े लिखे हैं बॉलीवुड के ‘हीमैन’ धर्मेंद्र.
धर्मेंद्र की तबीयत पर बढ़ी चिंता, परिवार पहुंचा अस्पताल
धर्मेंद्र, जिन्हें लोग प्यार से हीमैन ऑफ बॉलीवुड कहते हैं, इस वक्त मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं. सूत्रों के अनुसार, उनकी तबीयत खराब होने पर उन्हें आईसीयू वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया है. अभी उन्हें निगरानी में रखा गया है. परिवार और अस्पताल की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, पर उनके प्रशंसक सोशल मीडिया पर लगातार उनकी सेहत के लिए दुआ कर रहे हैं.
धर्मेंद्र का जन्म और शिक्षा
धर्मेंद्र का असली नाम धरम सिंह देओल है, उनका जन्म पंजाब के फगवाड़ा में हुआ था और उन्होंने अपने पिता के स्कूल आर्य हाई स्कूल एवं रामगढ़िया स्कूल से 10वीं तक की पढ़ाई की, जहां उनके पिता खुद हेडमास्टर थे. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने फगवाड़ा स्थित रामगढ़िया कॉलेज में दाखिला लिया और वहीं से इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की.
धर्मेंद्र ने शेयर की अपने स्कूल की यादें
धर्मेंद्र कुछ समय पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने स्कूल की एक वीडियो भी शेयर की थी. स्कूल की टीम ने जब यह वीडियो पोस्ट किया, तो धर्मेंद्र ने भी इसे अपने पेज पर रीपोस्ट कर दिया था.
रॉकी और रानी से लौटे पर्दे पर
1960 के दशक में अपने करियर की शुरुआत करने वाले धर्मेंद्र ने सैकड़ों सुपरहिट फिल्मों में काम किया. साल 2023 में वह फिल्म रॉकी रानी की प्रेम कहानी में नजर आए थे, जिसमें शबाना आजमी के साथ उनके सीन ने खूब चर्चा बटोरी थी. अब उनकी आने वाली फिल्म इक्कीस 25 दिसंबर 2025 को रिलीज होगी.
हर किरदार में बेमिसाल अभिनय
धर्मेंद्र आज भी बॉलीवुड के सबसे सम्मानित कलाकारों में गिने जाते हैं. एक्शन हो या कॉमेडी, उन्होंने हर भूमिका में अपनी अलग छाप छोड़ी है. उनकी लोकप्रियता आज भी करोड़ों लोगों के दिलों में कायम है.

